आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए वस्त्र व बर्तन का विधायक ने किया वितरण
S.K.RAJIV.
विधायक ने सेविकाओं से कहा बच्चों को मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व पौष्टिक आहार
85 आंगनबाड़ी केंद्र के लिए
सेविकाओं को मिला बर्तन किट
कांटी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को आईसीडीएस के तहत उपलब्ध कराए गए वस्त्र व बर्तन का वितरण विधायक सह पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने किया। इससे पूर्व विधायक ने दीप प्रज्वलित कर वितरण समारोह का विद्वत उद्घाटन किया। साथ ही 85 आंगनबाड़ी केंद्र के लिए सेविकाओं को दिया बर्तन किट।
इस मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि कांटी प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्र व्यवस्थित ढंग से चले यह उनकी सोच है। साथ ही उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में गरीब तबके के बच्चे अपने जीवन की नई शुरुआत करने आते हैं इसलिए उनको सरकार द्वारा उपलब्ध कराए सभी सुविधाएं हर हाल में मिलनी चाहिए ।
उन्होंने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं से कहा कि आप सब अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्र को सरकार के द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरूप चलायें एवं बच्चों को अपने बच्चों की तरह देखभाल करें। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीडीपीओ मीरा कुमारी को भी निदेशित किया कि वे लगातार आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करें और जहां जो खामियां हैं उसे हर हाल में दूर करें। इस मौके पर श्री कुमार को स्थानीय अधिकारियों ने पौधे भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीडीपीओ मीरा कुमारी, ईओ अजय कुमार , बीपीआरओ काजोल कुमारी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद गुप्ता, जदयू नगर अध्यक्ष सह नगर पार्षद चंदन पांडे, नगर पार्षद इनरदेव राम उर्फ पप्पू राम , सामाजिक कार्यकर्ता प्रिंस ठाकुर, महेश चौधरी समेत कई थे।
