अनुग्रह मध्य विद्यालय में आठवीं पास बच्चों का दीक्षांत समारोह संपन्न

WhatsApp Image 2026-04-07 at 4.47.50 PM

विश्वनाथ आनंद
औरंगाबाद ( बिहार)-जिला मुख्यालयस्थित पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय के आठवीं पास 104 बच्चों का प्रारंभिक दीक्षांत समारोह प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह की अध्यक्षता में धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे नगर परिषद के चेयरमैन उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि नगरीय क्षेत्र में स्थित अनुग्रह स्कूल अपने नवाचारपसंद प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में सतत विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। विद्यालय के रिकॉर्ड 36 बच्चों ने राष्ट्रीय आय व मेघा छात्रवृत्ति की परीक्षा उत्तीर्ण कर मॉडल स्कूल के लिए चयनित हुए जो जिले के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।

विद्यालय के आठवीं कक्षा के शत प्रतिशत उत्तीर्ण 104 बच्चों को सभा कक्ष में आयोजित दीक्षांत समारोह में चेयरमैन नगर परिषद, नेहरू कॉलेज के प्राचार्य रहे प्रो विजय कुमार सिंह एवं समाजसेवी राघव सिंह ने प्रमाण पत्र प्रदान कर आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्रदान किए।चेयरमैन ने सभी सफल बच्चों के बीच उपहार भी वितरित किए।कार्यक्रम के पूर्व समाजसेवी राघव सिंह विद्यालय के एक हिस्से में अपने निधि से लगाए गए पेवर टाइल्स एरिया को रिबन काटकर विद्यालय परिवार के उपयोग के लिए उद्घाटित किया। प्राचार्य उदय कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी विद्यालय शिक्षा व्यवस्था का सबसे अहम कड़ी है जो दूरस्थ एवं कठिन क्षेत्रों तक शिक्षा का अलख जगा रही है।अब इन बच्चों को बेहतरीन शिक्षक एवं उत्कृष्ट संसाधन मिलने से इनके प्रगति की रफ्तार तेज हुआ है।दीक्षांत समारोह का संयोजन सप्तम वर्ग के बच्चों ने किया था।मॉडल स्कूल के लिए चुने गए 36 बच्चों के क्लास टीचर्स योगेंद्र पाल एवं शिवांशी सिंह को प्राचार्य ने सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शिवांशी सिंह ने किया।शिक्षिका शारदा सिंह, अनुभा एवं ज्योति मौर्या ने प्रशंसनीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रबंधन किया।