अश्विनी कुमार सिंह को औरंगाबाद में मनाया गया 26 वां वर्षगांठ समारोह-प्रिंस कुमार सिंह

WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.43.34 PM

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद (बिहार)-बिहार के औरंगाबाद स्थित क्लब रोड श्री कृष्णा नगर मोहल्ले में सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी कुमार सिंह का 26 वां वर्षगांठ हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान कई दिग्गज नेताओं , बुद्धिजीवियों समाजसेवियों एवं राजनीतिक से जुड़े लोगों ने बढ़ -चढ़कर भाग लेते हुए श्री सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से दीर्घायु होने की कामना किया. ऐसे तो अश्विनी कुमार सिंह के परिजनों ने प्रातः काल से ही वर्षगांठ मनाने के लिए तैयारियां जोरों पर की थी. परिजनों ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना किया. एवं अश्विनी कुमार सिंह को दीर्घायु होने की कामना की. ऐसे तो उनकी धर्मपत्नी गुड़िया देवी उर्फ प्रीति देवी ने भी अपने पति के साथ मंदिरों में जाकर पूजा- अर्चना किया एवं अपने पति की दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की.

इस संबंध में अश्विनी कुमार सिंह के छोटे भाई प्रिंस कुमार सिंह उर्फ नीतीश कुमार ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने भाई की वर्षगांठ धूमधाम से परिजनों एवं मित्रों के साथ मनाने का अवसर मिला है. वही अश्विनी कुमार सिंह के माता जी रंजू सिंह ने कहा कि अपने पुत्र की 26 वां वर्षगांठ हर्षो उल्लास के साथ मना रही हूं. मैं ईश्वर से कामना करती हूं कि मेरा पुत्र हमेशा इसी तरह खुशियली के साथ जीवन यापन करते हुए वर्षगांठ मनाते रहे. मेरा आशीर्वाद सदैव है. इसी तरह आगंतुकों ने भी अश्विनी कुमार सिंह को वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से दीर्घायु होने की कामना किया. इस दौरान उपस्थित होने वालों मे अश्विनी कुमार सिंह, विक्की कुमार,सौरव सिंह,रौनक कुमार,पवन सिंह,रूपेश सिंह,सोनू सिंह सहित दर्जनों लोगों का नाम शामिल है.