बोधगया के ई- किसान भवन में किसान सलाहकार समिति (बीएफएसी) की बैठक संपन्न
-कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने पर बैठक में दिया गया जोर.
विश्वनाथ आनंद .
गया जी ( बिहार)-बोधगया के ई-किसान भवन में शनिवार को प्रखंड किसान सलाहकार समिति (बीएफएसी) की बैठक हुई। अध्यक्ष दिनदयाल पासवान की अध्यक्षता में अधिकारियों ने किसानों की योजनाओं और विकास पर चर्चा की। तकनीकी प्रबंधक विनोद चौधरी सलाहकार समिति (बीएफएसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दिनदयाल पासवान ने की।
इस दौरान अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और कृषि विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक विनोद चौधरी ने गर्मी के मौसम में बोई जाने वाली फसलों, उन्नत कृषि तकनीकों तथा बेहतर उत्पादन के उपायों की जानकारी दी। साथ ही बीआरबीएन योजना के तहत बीज उपलब्धता, फसल पंजीकरण और फार्मर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया। समिति के सदस्य आर्यन कुमार राव उर्फ आर्यन सिंह पटेल ने कहा कि कृषि विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है ताकि किसान नई तकनीक से जुड़ सकें। इससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसानों को सही समय पर सुविधाएं मिलेंगी तो न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। बैठक में समय पर उर्वरक, बीज और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
