भगवान श्रीराम का जीवन हमें सेवा, त्याग और मर्यादा का संदेश देता
DHIRAJ.
निरंतर इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहने की प्रेरणा मिलती रहती है। – राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर
गया जी।रामनवमी के पावन अवसर पर गया जी में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला है शहर के विभिन्न मोहल्लों और क्षेत्रों से हजारों की संख्या में राम भक्तों ने भव्य रामनवमी जुलूस में भाग लिया। पूरे वातावरण में “जय श्री राम” के जयघोष से शहर गूंज उठा और श्रद्धालु भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए आगे बढ़ते रहे।इसी पवित्र अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एबं राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा हेतु एक विशेष व्यवस्था की गई। जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट के पास, विजय लड्डू के समीप श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी, फल एवं चना का वितरण करने हेतु स्टॉल लगाया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य जुलूस में शामिल राम भक्तों को राहत पहुंचाना और उन्हें प्रसाद के रूप में शीतल पेय शरबत फल चना उपलब्ध कराना था।
इस सेवा कार्य का शुभारंभ भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के करकमलों द्वारा किया गया है। उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं को शरबत पिलाकर इस पुनीत कार्य की शुरुआत की है। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्टॉल पर पहुंचकर शरबत, पानी, फल और चना का प्रसाद ग्रहण किया। हजारों की संख्या में भक्तों ने इस सेवा का लाभ उठाया और पूरे उत्साह के साथ “जय श्री राम” के नारे लगाए।
इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि राम भक्तों की सेवा करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा किभगवान श्रीराम का जीवन हमें सेवा, त्याग और मर्यादा का संदेश देता है। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज की सेवा करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है, और उन्हें निरंतर इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहने की प्रेरणा मिलती रहती है। राम भक्तों का सेवा करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर भाजपा के वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह सुनील बंबइया सारिका वर्मा, हीरा यादव राजू प्रसाद राकेश कुमार संजू देवी शर्मिला देवी आशा देवी बिंदु वाला सिंह किरण देवी सुलेखा देवी वह ज्यादा मंजू कुमार बबलू गुप्ता।
