अतिक्रमण का कारण बने डिवाइडर को नगर आयुक्त ने तुड़वाया

WhatsApp Image 2026-03-25 at 8.45.23 AM

DHIRAJ.

कई संगठनों ने नगर आयुक्त की कार्रवाई को सराहा

डिवाइडर बनाने में नगर निगम का लाखों रुपया हुआ था खर्चगया जी,शहर के केपी रोड सहित रामनवमी जुलूस के रूट में आने वाले अन्य मार्गों से मंगलवार को अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान केपी रोड में अतिक्रमण का कारण बन रहे डिवाइडर को भी नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने तुड़वाया। डिवाइडर तुड़वाने पर शहर के कई सामाजिक संगठन और लोगों ने नगर आयुक्त के कार्रवाई की सराहना की। लोगों ने इसे नगर आपका साहसिक कदम बताया।

डिवाइडर के कारण चार लाइन में लग रही थी दुकान

केपी रोड में बने डिवाइडर के कारण फुटपाथी दुकानदार डिवाइडर के दोनों ओर भी दुकान लगाने लगे थे। वही डिवाइडर के बीच में कचरा व अपने दुकान के सामग्री रखने के लिए उपयोग कर रहे थे । नगर आयुक्त के इस कदम के बाद संकीर्ण दिखने वाली सड़क अब हाईवे जैसे चौड़ी दिख रही है। इस डिवाइडर को तोड़ने के लिए चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, पूर्व पार्षद लालजी प्रसाद, गोपाल पटवा सहित कई संगठन और लोगों ने पूर्व में भी मांग की थी।

बिना पुलिस बल के निगम कर्मियों को लेकर खुद नगर आयुक्त ने हटवाया अतिक्रमण

अतिक्रमण हटाने के दौरान सबसे बड़ी बात यह रही की बिना किसी फोर्स के नगर आयुक्त खुद सिटी मैनेजर नज मुजफ्फर , स्वच्छता पदाधिकारी, मुख्य सफाई निरीक्षक व नगर निगम के करीब 100 कर्मियों के साथ केपी रोड पहुंचे और अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से लगभग 50 हजार से अधिक जुर्माना भी वसूल किया गया। नगर आयोग के इस साहसिक कार्य के लिए लोगों ने धन्यवाद दिया।