लोक आस्था, सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर छठ व्रतियो ने देव मे डूबते सूर्य को किया पूजा अर्चना

WhatsApp Image 2026-03-24 at 7.34.29 PM

विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद /गया जी( बिहार)-बिहार के औरंगाबाद स्थित देव भास्कर की नगरी देव में लोक आस्था ,सूर्य उपासना का महापर्व चैती छठ के अवसर पर छठ व्रतियो ने डूबते सूर्य को पूजा अर्चना किया. इस दौरान विद्वान पंडितों ने मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराते हुए सुख ,शांति एवं स्वस्थ होने की कामना किया. वहीं छठ व्रतियो ने छठी मैया का गीत गाते हुए पकवान एवं मौसमी फल के साथ घी का दीपक जलाकर पूजा अर्चना की. इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे. ऐसे तो कार्यक्रम के दौरान छठ व्रतियो की सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया है.

चौक चौराहों से लेकर हर कोने में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाई गई है. ताकि किसी भी भक्तगणों को कठिनाई का सामना ना करना पड़ सके. इसी तरह औरंगाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में भी छठ व्रतियो ने छठी मैया का गीत गाते हुए नदी तालाब के समीप डूबते सूर्य की आराधना करते हुए पूजा अर्चना किया. इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन छठ व्रतियो एवं भक्तगणों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है. इसी तरह गया जिला के विभिन्न क्षेत्रों में भी छठ व्रतियो ने तालाब घर एवं नदियों के किनारो पर डूबते सूर्य की पूजा धूमधाम से किया.