गयाजी रेल्वे स्टेशन को डिवीजनल जोन बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर कांग्रेस का महाधरना 14 मार्च को
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार )- बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह,दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा, विशाल कुमार, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, आदि ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अति प्राचीन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त, विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला पूर्व- मध्य रेल्वे के वृहद एवं महत्त्वपूर्ण वर्ल्ड क्लास निर्माणाधीन गयाजी रेल्वे जंक्शन को रेल्वे डिविजन बनाने तथा डीआरएम कार्यालय खोलने,
गयाजी से मुंबई, बंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद की सीधी ट्रेनें खोलने, गयाजी के 15 किलोमीटर के अंदर स्थित चाकन्द, काष्ठा, मानपूर, ईश्वर चौधरी हालट, बंधुआ रेल्वे स्टेशन का चहुंमुखी विकास करने, रेल यात्री निवास बनाने, कटारी, बंधुआ, रसलपूर रेल्वे क्रॉसिंग पर रेल्वे ओवर ब्रिज का निर्माण, गया रेल्वे जंक्शन से आई आई एम, दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया इंजीनियरिंग कॉलेज, कईया मानपूर, चाकन्द तक रिंग बस चलाने, रेल्वे जंक्शन का गयाजी शहर के प्रमुख सड़कों पर अवस्थित खाली जमीन पर मार्केट बनाने, रेल्वे सिनेमा के जमीन पर मॉल का निर्माण कराने आदि मांगों को लेकर 14 मार्च 2026 को शांति पूर्ण धरना देकर ज्ञापन देने का काम करेंगे।नेताओं ने गयाजी जिला के सभी जनप्रतिनिधियों एवं गया वासियों से ज्यादा से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।
