परैया में सरिया चोरी करते युवक गिरफ्तार, भेजा जाऐगा जेल
PREM.
परैया (गया) : परैया में चल रहे रेलवे निर्माण कार्य के दौरान सरिया चोरी करते हुए एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे निर्माण स्थल पर तैनात गार्ड ने दो लोगों को सरिया चोरी करते हुए देखा। गार्ड की सतर्कता से दोनों को पकड़ने की कोशिश की गई, जिसमें एक आरोपी को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा मौके से भागने में सफल रहा।पकड़े गए आरोपी की पहचान महेश कुमार (पिता – परमेश्वर साव), ग्राम सुंगारीश, पंचायत अजमतगंज के निवासी के रूप में हुई है।
इस मामले में चोरी को लेकर ई. पंकज कुमार सिंह द्वारा परैया थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। वहीं फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस ने आरोपी के पास से एक पैशन प्रो बाइक भी जब्त की है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR-02AF-0979 बताया जा रहा है।