गांवों में सादगी और भाईचारे के साथ मनाया गया होली का पर्व

WhatsApp Image 2026-03-05 at 7.59.25 PM

DHIRAJ.
गया जी।गया जिले के फतेहपुर प्रखंड सहित आसपास के विभिन्न गांवों में होली का त्योहार सादगी, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही लोगों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आए। ग्रामीण इलाकों में होली के अवसर पर लोगों ने पारंपरिक तरीके से त्योहार मनाया। कई स्थानों पर होलिका दहन के बाद गांव के लोग एक-दूसरे के घर जाकर अबीर-गुलाल लगाते हुए खुशियां साझा करते रहे। महिलाएं भी घरों में पारंपरिक पकवान बनाकर पर्व की खुशियों में शामिल हुईं।

फतेहपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस की भी नजर बनी रही। हालांकि कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। लोगों ने शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाते हुए आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। वरिष्ठ पत्रकार रहे स्वर्गीय शिव बालक सिंह के आवास पर होली और परिवार का स्वरूप के साथ संयुक्त रूप से सादगी रूप से एकता और भाईचारे का संदेश स्वरूप होली का त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर वरीय अधिवक्ता रंजीत कुमार ,केंद्रीय राजभाषा हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य और बिहार विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य वरीय पत्रकार राजेश कुमार मिक्की,
पत्रकार सुधीर कुमार, पत्रकार नीरज कुमार, फिल्म और टीवी अभिनेता अनूप कुमार सिंह ने होली पर लोगो को अपनत्व और भाईचारे का संदेश दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। इस अवसर पर लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और खुशियां बांटते हैं। पूरे दिन गांवों में हंसी-खुशी और उत्सव का माहौल बना रहा।