जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचने वालों को अंचल अधिकारी नबीनगर निकहत परवीन ने दिलाया न्याय
विश्वनाथ आनंद .
औरंगाबाद( बिहार)- बिहार के औरंगाबाद जिला के नवीनगर अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी निकहत परवीन ने जनता दरबार में फरियादों को लेकर पहुंचने वाले लोगों को शुक्रवार के दिन जांच करते हुए न्याय दिलाया है. ऐसे तो प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को बिहार सरकार एवं जिला पदाधिकारी के दिशा -निर्देश के आलोक में जनता दरबार लगाकर शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है, जिसके आलोक में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अंचल कार्यालय नवीनगर में अंचल अधिकारी निकहत परवीन द्वारा जनता दरबार लगाकर फरियादों को सुनकर न्याय दिलाया जा रहा है. जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सरकार तथा कार्यालय के प्रति विश्वास जगी है. यही कारण है कि नबीनगर के ग्रामीणों ने न्याय मिलने पर अंचल अधिकारी निकहत परवीन को शुक्रिया अदा करते हुए आभार प्रकट किया है. ग्रामीणों ने कहा कि रउनी सबके कृपा से गरीबन सबके न्याय मिलल हे.
इस संबंध में नबीनगर अंचल अधिकारी निकहत परवीन ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि बिहार सरकार एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में सोमवार को अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाकर शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादों को सुनकर कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि प्राप्त शिकायत आवेदनों को जांच करते हुए शीघ्र निष्पादित करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि सोमवार को जमीनी विवाद, आपसी बटवारा एवं दाखिल खारिज से संबंधित मामला को लेकर फरियाद करने ग्रामीण पहुंचे थे. जिसका जांच कर त्वरित कार्रवाई की गई है.मृदुल स्वभाव एवं अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने वाले अंचलाधिकारी निकहत परवीन ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अपने कर्तव्यों व दायित्व को निभाते हुए कार्यालय के सभी मामलों का निष्पादन समयअनुसार कर देती हूं . ताकि किसी भी व्यक्ति एवं जनता को कठिनाइयों का सामना करना न पड़ सके.उन्होंने कहा कि जनता दरबार में अपनी शिकायत व फरियादों को लेकर पहुंचने वालों के लिए बैठने के लिए कुर्सियां एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित किया गया है. ताकि जनता रिलैक्स मूड में अपनी बातों एवं समस्याओं को पदाधिकारी के बीच रख सके. जनता दरबार में कार्यक्रम के दौरान कार्यालय के लिपिक देवेंद्र कुमार, उर्दू अनुवादक लिपिक सिमरन परवीन, ऑपरेटर शालिनी कुमारी, सहित अन्य कर्मी मुख्य रूप से शामिल थे.