अर्थ सैटेलाइट हेल्थ केयर का हुआ शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-01-30 at 8.02.14 PM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार)- गया जी जिला के टिकारी नगर क्षेत्र में मंगलवार कों माँ तारा फार्म एवं अर्थ सैटेलाइट हेल्थ केयर का शुभारंभ किया गया। इस स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ नवनीत निश्चल (डायरेक्टर, अर्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गया) ने शिरकत किया। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से टिकारी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। डॉ सुबोध कुमार ने कहा कि, मरीजों को छोटे-छोटे इलाज के लिए गया या अन्य शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य केंद्र के संचालक नवनीत कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। स्वास्थ्य केंद्र के शुभारंभ में पूर्व जिला पार्षद सतेन्द्र नारायण, हिमांशु शेखर, रामजी शर्मा, अमिताभ कुमार, नारायण मिश्रा, संजय अथर्व, डॉ अमित नारायण रघु, मुकेश सिंह,प्रमोद कुमार, सुधीर कुमार, विनोद शर्मा, रविन्द्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।