उपलब्धि : भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बनें डॉ. मनीष रंजन, लोगों ने दी बधाई…

रिपोर्ट – चंद्रमोहन चौधरी
काराकाट विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता डॉ. मनीष रंजन को नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य बनने पर उनके क्षेत्र काराकाट विधानसभा सहित पूरे रोहतास जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं खुशी की लहर दौड़ गई। अवसर पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने डॉ. मनीष रंजन को फूलों का हार पहना बुके भेट कर उनका भव्य स्वागत करते हुए उन्हें मिठाई खिला बधाई दी। जबकि डॉ. मनीष रंजन ने खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का आभार व्यक्त कर बताया कि यह दिन मेरे जीवन के लिए सबसे बड़ी खुशी की बात है कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में बिहार की जनता के बीच जनहित में कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसके लिए उन्होंने काराकाट विधानसभा क्षेत्र और रोहतास जिला समेत सभी प्रदेश वासियों को तहेदिल से बधाई दी। इस संदर्भ में आपको बता दे कि डॉ. मनीष रंजन ने अपने राजनीति जीवन के पारी का आगाज अपने पिता जवाहर उर्फ सिद्धनाथ सिंह के मार्गदर्शक में किया। जिनके पिता के अपने राजनीतिक जीवनकाल का आगाज 1967 ई. करते हुए 1980 ई. में सर्वप्रथम जनसंघ से जुड़ संस्थापक सदस्यों में से एक रहें। साथ ही वह भाजपा के विभिन्न पदों जिला से लेकर प्रदेश तक भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, नगर परिषद,बिक्रमगंज सभापति के रूप में ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यकाल का निर्वहन करते हुए लोगों के बीच लोकप्रिय रहें। जो आज भी वर्तमान में बिक्रमगंज प्रखंड के व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर रहते हुए किसान हित में कार्य का निर्वहन कर रहे है। जबकि अपने पिता जवाहर उर्फ सिद्धनाथ सिंह को अपना आदर्श मानते हुए डॉ. मनीष रंजन ने अपने राजनीति जीवन शुरू कर पहला कदम रखा। जिसके बाद डॉ. मनीष सत्र 2002 से 2012 तक युवा मोर्चा विभिन्न मंचों आसीन रहें। जबकि 2003 से 2014 तक भाजपा के वाणिज्य प्रकोष्ठ प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर और सत्र 2015 से 23 जून 2025 तक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत होकर काराकाट विधानसभा क्षेत्र समेत प्रदेश में अपने ईमानदारी पूर्वक कार्य से भाजपा पार्टी को शिखर पर ले जाने का सराहनीय कार्य किया। दूसरी तरह 24 जून को प्रदेश कार्य समिति के नए पदभार के मिलते ही बताया कि बिहार में होने वाली आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए के भाजपा पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा संकल्पित रहेंगे। ताकि बिहार को हमेशा के लिए महागठबंधन की जंगल राज की साया से दूर रखा जा सकें। साथ ही बिहार की जनता के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन की सरकार में एक नया सशक्त, सुख-समृद्धि व भयमुक्त बिहार बन सकें। इस अवसर पर मदन प्रसाद वैश्य, नगर अध्यक्ष नागेश्वर कुशवाहा, रूबी कुमारी, सुनील सिंह, ललित मोहन सिंह, भोला कुशवाहा, वरुण सिंह, ललन चौरसिया,नवीन चंद्र साह, विवेक कुशवाहा, नंदा पांडे, अनिल पांडे, अजीत सिंह, बलिराम मिश्र, अमरेंद्र मिश्र, संजीव कुमार मिश्रा, हरेंद्र हरियाली, लाल बिहारी सिंह, मिंटू सिंह, मनमोहन तिवारी, बिरेंद्र चौधरी, गुडु यादव सहित अन्य लोगों ने डॉ. मनीष रंजन को बधाई दी।