अहमदाबाद में अचानक हुई प्लेन क्रैश से 265 लोगों की दर्दनाक मौत पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया संवेदना प्रकट

WhatsApp Image 2025-06-13 at 6.36.36 PM

विश्वनाथ आनंद
टिकारी (बिहार )- टिकारी के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में अचानक हुई प्लेन क्रैश से 241लोगो को हुई दर्दनाक मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट किया है। संवेदना व्यक्त करते हुए मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना किया गया व इस विपत्ति काल में परिजनों के प्रति साहस, धैर्य एवं शांति की कामना किया गया। घायल मात्र एक व्यक्ति को यथाशीघ्र उत्तम स्वास्थ्य होने की कामना ईश्वर से किया।

मौके पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा जिला कार्यसमित्ति सदस्य शिवबल्लभ मिश्र , शशि प्रियदर्शी, राजकुमार पासवान, अर्जुन सिंह, रामचंद्र सिंह, भोला सिंह, किशोर रावत, डाक्टर ललित मिश्र, योगेंद्र वैध, विनय शर्मा, अजय सिंह, माया सिंह, टिकारी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सिंधु जैन सहित दर्जनों लोगों के नाम शामिल है।