शशांक शेखर के निवास पर प्रतिभोज के दौरान पहुंचे कई दिग्गज नेता

विश्वनाथ आनंद ।
गया जी( बिहार )- गया जी के लक्खी बाग मानपुर स्थित समाज सेवी शशांक कुमार के निवास पर पूर्व मंत्री एवं टिकारी विधायक डॉ अनिल कुमार वजीरगंज के लोक प्रिय विधायक वीरेंद्र सिंह तथा प्रसिद्ध चिकित्सक कौटिल्य मंच के प्रदेश महा सचिव डॉ रविंद्र कुमार के सम्मान में आयोजित प्रीतिभोज में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने दोनों विधायकों के कार्य एवं उनके व्यवहार से से उनके कार्य से सभी लोग संतुष्ट नजर आए। लोगों ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की। तथा उन नेताओं ने कहा कि यह सब कार्य जनता की जागरूकता एवं सक्रियता से ही संभव हो रहा है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
उल्लेखनीय है की मगध के चर्चित अति स्वादिष्ट बिरंज के स्वाद की चर्चा खूब रही। विधायक द्वय द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में किए गए विकास के विभिन्न कार्यों का उल्लेख किया। उपस्थित लोगों ने गगन भेदी नारे एवं फूल माला से स्वागत किया। नेताओं के अपनापे के व्यवहार से सभी लोग संतुष्ट एवं प्रसन्न दिखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाग ले रहे रहे प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सा डॉ दिनेश कुमार सिंह इंजीनियर कपिल बाबू विनोद बाबू बृजेश शर्मा मुरलीधर सुरेंद्र सिंह जय सिंह श्रीकांत शर्मा अशोक कुमार अंकित कुमार क्या अलावे बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।