बोधगया में गंगा जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलयों ने महिला संवाद का आयोजन किया

मनोज कुमार ।
बोधगया में गंगा जीविका महिला ग्राम संगठन की महिलयों ने महिला संवाद का आयोजन किया। महिलाओं ने घरेलू हिंसा, दहेज़ एवं बाल विवाह को रोकने में अपना योगदान देने का संकलप लिया। उन्होंने के समाज के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। साथ थी उन्हें अपनी आर्थिक एवं सामजिक स्थिति मजबूत करने एवं आय की बढ़ाने के प्रयासों के विषय में बात की। महिलाओं ने अपनी पीने के पानी, शौचालय, स्थानीय समस्याओं को दूर करने की आकांक्षा व्यक्त की। इसी प्रकार अन्य जगह जैसे डुमरिया, मोहरा, शेरघाटी आदि में भी महिलाओं ने अपनी विभिन्न आकांक्षाओं को पूरा करने कार्य करने को कहा। शेरघाटी की पार्वती समूह की दीदी ने भी नल जल एवं जल के निकासी की समस्या के समाधान की बात की। महिलाओं की अपेक्षा है सरकार इन्हें दूर करने का प्रयास करेगी।
जिले के सभी प्रखंडों में स्थित 54 महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजना किया गया। जिसमें अब तक एक लाख से अधिक महिलाओं ने बहग लिया है। एलसीडी लगे संवाद रथों के माध्यम से वीडियो दिखाकर सरकारी योजनाओं की जानकरी दी जा रही है। साथ ही माननीय मुक्यमंत्री का सन्देश (संवाद पत्रों )एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी वाला लीफलेट्स का वितरण किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक महिलाओं योजनाओं की जानकारी पहुंच सके। महिला संवाद कार्यक्रमों में विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे कि महिला आरक्षण, कन्या उत्थान योजना, महिला हेल्पलाइन, मुख्य्मंत्री महिला उद्यमी योजना आदि पर विस्तार से चर्चा की गई है। महिलाओं ने जगह-जगह द्वारा अपने गांव की विभिन्न बुनियादी समस्यों जिक्र करने के साथ-साथ विभिन्न योजनओं से मिले लाभ से उनके जीवन में आये बदलावों का जिक्र किया। गंगा ग्राम संगठन की जीविका महिलाओं ने कहा की महिलयों को मेट्रिक, इंटर एवं ग्रेजुएशन में पास होने से लड़कियों को जो [पैसा मिलता है उससे लड़कियों को पढ़ना आसान हुआ है। उन्हें प्रत्साहन मिलता है। गंगा ग्राम संगठन से जुड़ी कई दीदियों के बच्चियों को प्रोत्साहन राशि मिली जिसका उपयोग उन्होंने आगे पढ़ने में किया।