बिहार-झारखंड के भाजपा संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र जी का गया जी में हुआ स्वागत

WhatsApp Image 2024-12-11 at 5.05.39 PM

बिहार-झारखंड के भाजपा संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र जी का गया जी की पावन धरती पर आगमन होने पर भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा के द्वारास्वागत किया गया इस अवसर पर डॉ. मनीष ने भगवान विष्णु के चरण चिन्ह, अंग वस्त्र और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर भारतीय परंपरा के अनुसार उनका हार्दिक स्वागत किया डॉ मनीष मिश्रा के द्वारा स्वागत करते हुएकहाश्रीनागेंद्र जी जैसे कर्मठ और समर्पित नेतृत्वकर्ता का मार्गदर्शन पाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड में भाजपा की सुदृढ़ता और जनता के बीच उसकी स्वीकार्यता को बढ़ाने में श्री नागेंद्र जी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को उत्साह करते हुएश्री नागेंद्र जी ने अपने आशीष बचन में गया जी की धार्मिक महत्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं के जोशकी सराहनाकीउन्होंनेकार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के हर वर्ग तकपार्टीकीविचारधारा और कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है जो राष्ट्र निर्माण और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना लेकर आगे बढ़ रही है स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद हरि मांझी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू पूर्व जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा रूपेश कुमार वर्मा गोपाल प्रसाद यादव राजेश चौधरी संजय रविदास उपस्थित थे।