कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय का भाजपा ने किया स्वागत, बांटी मिठाइयां

DIWAKAR TIWARY.

रोहतास। सामाजिक न्याय के पुरोधा सह महान जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वीं जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा स्व कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के निर्णय का भारतीय जनता पार्टी की रोहतास जिला इकाई ने स्वागत किया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाते हुए शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर मिठाईयां बांटी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विजय सिंह ने बताया कि सामाजिक न्याय के पुरोधा महान जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्मशताब्दी पर भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित करने का निर्णय रोहतास वासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को गौरवान्वित करने वाला है।

प्रधानमंत्री का यह निर्णय पिछड़े व वंचितों के उत्थान में अमिट छाप छोड़ते हुए सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास एवं सबका विश्वास को और मजबूत करेगा।जिसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं। मौके पर अशोक साह, अरुण पांडे, अशोक साह, रामायण पासवान, संदीप सोनी, सतनारायण पासवान, शरतचंद्र संतोष, मंगल चंद्रवंशी, अजय ओझा, सोनू सिन्हा,भोला गुप्ता, संतोष कुमार, मुन्ना शर्मा, सुजीत गोंड, डा राजेंद्र कुमार, बैरिस्टर पासवान, प्रमोद कुमार, शिवनाथ चौधरी, संजय कश्यप सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।