कांग्रेसी जनों ने संघर्ष, सेवा, त्याग, बलिदान की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी की 79 वां जन्मदिन पर उनके वेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की किया कामना कामना .

IMG-20251209-WA0070

विश्वनाथ आनंद
गया जी( बिहार)- गया के कांग्रेसी नेताओं ने संघर्ष, सेवा, त्याग एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति, कॉंग्रेस पार्टी के प्रेरणाश्रोत सोनिया गांधी की जन्म दिन गया के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल प्रांगण में कॉंग्रेसजनों ने केक काटकर मनाया। इस अवसर पर उपस्थित बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, आफताब आलम खा, सोहन निषाद, राम प्रमोद सिंह, इंटक महासचिव टिंकू गिरी, विपिन बिहारी सिन्हा, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, राहुल चंद्रवंशी, रूपेश चौधरी, अशोक राम आदि ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कॉंग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, यूपीए गठबंधन के पूर्व चेयरपर्सन सोनिया गांधी शुरू से ही भारत की एकता- अखण्डता, चहुंमुखी विकास हेतु वर्षों से समर्पित रहने वाली , त्याग एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति सोनिया गांधी जी के 79 वें जन्मदिन पर हम कॉंग्रेसजन ईश्वर से इन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना किया ताकि अभी वर्षों- वर्ष इनका मार्गदर्शन कॉंग्रेस पार्टी को मिलती रहे.नेताओं ने आगे कहा कि सोनिया गांधी हमेशा देशवासियों की बेहतरी हेतु संघर्ष एवं सेवा लगातार करते आ रही है और आगे भी इनका मार्गदर्शन कॉंग्रेसजनों को मिलता रहेगा।