61 वीं पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी जगलाल महतो - Newslollipop

61 वीं पुण्य तिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी जगलाल महतो

WhatsApp Image 2024-09-16 at 6.38.26 PM

चंदन मिश्रा ।

शेरघाटी।महान स्वतंत्रता सेनानी, शेरघाटी के प्रथम विधायक और गया के प्रथम महापौर स्वर्गीय जगलाल महतो की 61 वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित आदम कद प्रतिमा पर स्वजनों और अनुयायियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। बिहार सरकार के पूर्व राज्य मंत्री व विधायक डॉ विनोद प्रसाद यादव ने कहा कि जिस प्रकार उन्होंने देश की आजादी में अपना योगदान दिया है। उसे भुलाया नहीं जा सकता। यही कारण है कि उस समय उन्हें मगध का गांधी कहा गया।

कांग्रेस नेता संतोष कुमार ने कहा कि हमें अपनी विरासत बचाने की जरूरत है। पुत्र अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बाबूजी ने अपना सर्वस्व जीवन देश हित में लगाया। आज हमें उनके रास्ते पर चल कर समाज सेवा में सहयोग करना चाहिए। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रो अरविंद कुमार, जितेंद्र प्रसाद दांगी, दिलीप यादव, उपेंद्र नाथ वर्मा, नरेश कुमार, विनोद प्रसाद दांगी आदि मौजूद रहे।