पंडित राजेंद्र महेंद्र पांडे जी अपने समाज और मानवीय अनुभव के जीवित संरचना है-डॉक्टर विवेकानंद मिश्र.
विश्वनाथ आनंद
गया जी( बिहार )- गया जिला के शेरघाटी अनुमंडल अंतर्गत रानीगंज इमामगंज स्थित तारापीठ मंदिर के पीठाधीश पंडित अजय मिश्रा (बबलू जी) की बहन ज्योति मिश्रा की शादी समारोह में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मिश्र सम्मिलित हुए। बाद में जब महासभा एवं कौटिल्य मंच के जिला सचिव ज्ञानेश पांडे जी के घर पर भी ग ए। तो उनके पिताजी एवं चाचा जी जो महासभा के वरिष्ठ सदस्य हैं, मुलाकात किया। आशीर्वाद लिया। वैसे तो वर्षों से महासभा को उनका हार्दिक सहयोग मार्गदर्शन मिलता रहा है किंतु उस दिन विशेष भेंट में विभिन्न सामाजिक,सांस्कृतिक राजनीतिक आदि मुद्दों पर चर्चा के पश्चात संपूर्ण देश में खासकर ब्राह्मण विरोधी मुहिम पर चिंता व्यक्त करते हुए विस्तार से उन्होंने चर्चा की। ब्राह्मणों में राजनीतिक चेतना का अभाव को एक बड़ा कारण रहा है बताया। उन्होंने कहा कि आज की जीवन शैली केवल ब्राह्मण ही नहीं, बल्कि मानवीय मूल्यों को भी नष्ट कर रही है। इसके पीछे हमारी शिक्षा प्रणाली जो पश्चात सभ्यता से प्रभावित है, यह भी बड़ा कारण है। जबकि प्राचीन संस्कृति ने हमें सौहार्द, ईमानदारी, निष्ठा, मानवीय सेवा, राष्ट्रभक्ति के साथ विनम्रता का पाठ पढ़ाया था वह भाव लगता है सब कुछ छीन लिया गया। इस अवसर पर मंच के प्रदेश सचिव पवन मिश्रा, महासचिव रंजीत पाठक, स्वामी सुमन गिरी, जिला सचिव ज्ञानेश पांडे चाचा महेंद्र मिश्रा के साथ क्या लागे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।