बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के द्वितीय चरण का मतदान औरंगाबाद छ विधानसभा क्षेत्र में पुलिस छावनी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुआ संपन्न.

IMG-20251111-WA0077

 

विश्वनाथ आनंद

औरंगाबाद( बिहार)- बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के द्वितीय चरण का मतदान पुलिस छावनी के बीच औरंगाबाद के छ विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. बताते चलने की 11 नवंबर 2025 को सुबह 7:00 बजे मतदान केंद्र पर महिलाएं पुरुष एवं युवाओं ने बढ़ -चढ़कर समय अनुसार अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं जिला प्रशासन ने विधि व्यवस्था को लेकर काफी चुस्त दिखे. सड़कों पर पुलिस प्रशासन की गाड़ियां फराटे दौड़ते देखे गए. महिला पुरुष एवं युवाओं ने कतार वध तरीके से अपना मताधिकार का प्रयोग करते हुए खुशियां- खुशियां अपने घर लौटते देखे गए. मतदाता ने मीडिया से खास बातचीत के दौरान कहा कि इस वर्ष बिहार विधानसभा आम चुनाव में प्रशासन एवं चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओ के लिए सुख -सुविधा का ख्याल रखा गया है. वही भारत चुनाव आयोग द्वारा दी गई दिशा -निर्देश का अनुपालन भी दृढ़ता पूर्वक की गई है. सभी मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिससे निर्भीक पूर्वक महिलाएं पुरुष एवं युवा अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. युवाओं की बात माने तो कहना है कि वोट देना मेरा अधिकार है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि पहले करें मतदान फिर करे जलपान. कहावत को चरितार्थ करते हुए मतदान किया.बताते चले कि औरंगाबाद जिला के छ विधानसभा क्षेत्र जिसमें औरंगाबाद, कुटुंबा, नबीनगर रफीगंज ओबरा एवं गोह विधानसभा मुख्य रूप से शामिल है. जहां मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सुबह 7:00 से शाम 5:00 बजे तक बिहार में लगभग 65% मतदान हुई है. छिटपुट घटनाओं को छोड़कर औरंगाबाद के छ विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस छावनी के बीच मतदान संपन्न हो गया.