बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सफल संचालन में महिलाओं की सहभागिता से सशक्त हुआ निर्वाचन तंत्र- जिला पदाधिकारी
विश्वनाथ आनंद
औरंगाबाद( बिहार )-बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में औरंगाबाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन संबंधी कार्यों का संचालन व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रतिनियुक्त वीडियो व्यूइंग टीम (VVT) में प्रतिनियुक महिला कर्मियों ने अपनी लगन, निष्ठा एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यशैली से उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
महिला सदस्यों द्वारा गठित इस टीम ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों—औरंगाबाद, रफीगंज, गोह, ओबरा, नबीनगर एवं कुटुंबा—में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा आयोजित जनसभा, रैली, नुक्कड़ नाटक, रोड शो एवं प्रचार-प्रसार कार्यक्रमों से संबंधित वीडियोग्राफिक सामग्रियों का सावधानीपूर्वक अवलोकन किया। इन कार्यक्रमों की रिकॉर्डिंग से प्राप्त सीडी को टीम द्वारा गहनता से देखकर निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग को वस्तुनिष्ठ प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।महिला कर्मियों द्वारा प्रस्तुत इन प्रतिवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों के व्यय लेखे का सत्यापन एवं परीक्षण सुचारू रूप से संपन्न हो सका। इससे न केवल व्यय पारदर्शिता में वृद्धि हुई है, बल्कि निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही एवं सटीकता भी सुनिश्चित हुई है। आज भी निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग में
महिला कर्मियों की सजगता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी से सभी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा आहूत की गई रैलिया जनसभा नुक्कड़ नाटक एवं प्रचार से संबंधित वीडियोग्राफी एवं सी डी का अवलोकन करके संबंधित पहलुओं से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित किया जा रहा है। कनीय अभियंता विभा कुमारी,काजल कुमारी गुलफसा नाज शोभा कुमारी रश्मि सिंह गीता कुमारी लाइची कुमारी मीनाक्षी कुमारी दुर्गावती कुमारी पांडे निवेदिता खुशबू कुमारी जिज्ञासा कुमारी पवन कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि औरंगाबाद जिला के सभी छः विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा की गई जागरूकता रैली जनसभा नुक्कड़ नाटक से संबंधित प्रतिवेदन लेखा दल को समर्पित किया जा रहा है। इसी के आलोक में वरीय पदाधिकारी के द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.वीवीटी टीम की सदस्याओं ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में सम्मिलित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि टीम वर्क, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता के साथ उन्होंने हर वीडियो क्लिप की समीक्षा की ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे