औरंगाबाद में कड़ी चौकसी चौबंद एवं सुरक्षा के बीच बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 कराया जाएगा संपन्न- जिला पदाधिकारी.
विश्वनाथ आनंद
औरंगाबाद: ( बिहार )-औरंगाबाद के जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री व एसपी ने संयुक्त रूप से समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि कड़ी चौकसी सुरक्षा एवं चौक चौमंद के बीच औरंगाबाद में बिहार विधान सभा आम चुनाव 2025 संपन्न कराया जाएगा. ताकि कोई भी परिंदा साहस नहीं जुटा सके. उन्होंने सोमवार दिनांक – 13 अक्टूबर 2025 को संध्या 3:00 बजे समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के सभागार में बिहार विधानसभा आम चुनाव – 2025 से सम्बंधित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया ! जिसमें जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री, पुलिस – अधीक्षक, अंबरीश राहुल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता, रत्ना प्रियदर्शनी उप निर्वाचन पदाधिकारी, मोहम्मद गजाली भी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने मिलकर संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया! इसी मौके पर जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, श्रीकांत शास्त्री ने मौके पर उपस्थित सभी मीडिया – कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि बिहार – विधानसभा आम चुनाव – 2025 के द्वितीय चरण चुनाव हेतु अधिसूचना आज सरकार के द्वारा जारी कर दी गई है! इसके परिप्रेक्ष्य में औरंगाबाद जिला में नामांकन प्रारंभ हो गया है! जो अंतिम नामांकन 20 अक्टूबर 2025 तक चलेगा! नामांकन 11:00 बजे से प्रारंभ होगी! लेकिन रविवार को छोड़कर! जिस दिन रविवार क़ो छुट्टियां होती है! उस दिन नॉमिनेशन प्राप्त नहीं किया जाएगा !लेकिन 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली है! उस दिन भी नामांकन प्राप्त किया जायेगा! उन्होंने कहा कि संध्या 3:00 बजे तक! उसके बाद जैसा आपको ज्ञात है, कि समीक्षा की तिथि मंगलवार दिनांक – 21 अक्टूबर 2025 है! अभ्यर्थीता नाम वापसी की तिथि गुरुवार दिनांक – 23 अक्टूबर 2025 है! मतदान की तिथि मंगलवार दिनांक – 11 नवंबर 2025 है! मतगणना की तिथि शुक्रवार दिनांक – 14 नवंबर 2025 है! निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कर लिए जाने की तिथि रविवार दिनांक – 16 नवंबर 2025 है! इसी क्रम में मैं आपको एक जानकारी और देना चाहूंगा, कि कुछ बूथ हमारे हैं! जो सेंसिटिव और नक्सली प्रभावित की सूचि में शामिल है! उसका टाइमिंग थोड़ा अंतर रहेगा! 402 ऐसे बूथ हमारे पास हैं! जिसका टाइमिंग प्रातः 7:00 बजे से शाम क़ो 4:00 बजे तक होगा! शेष सभी बूथों पर, जो सामान्य बूथ है हमारा! उसका पोलिंग टाइम प्रातः 7:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक होगा! जैसे गोह विधानसभा क्षेत्र का 25 बूथ हमारा है! जिसका टाइमिंग प्रातः 7:00 बजे से शाम क़ो 4:00 बजे तक होगा! शेष सभी बूथों का टाइमिंग प्रातः 7:00 बजे से शाम क़ो 6:00 बजे तक होगा! ओबरा विधानसभा क्षेत्र का, सभी बूथों का टाइमिंग एक ही रहेगा! प्रातः 7:00 बजे से शाम क़ो 6:00 बजे तक! नबीनगर विधानसभा क्षेत्र का 26 मतदान केंद्र है! जिसका टाइमिंग प्रातः 7:00 बजे से शाम क़ो 4:00 तक रहेगा! शेष सभी बूथों का टाइमिंग प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक रहेगा! कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र, जो कि सुरक्षित सीट है! इसमें हमारा 169 बूथ है! जिसका टाइमिंग प्रातः 7:00 से सायं 4:00 बजे तक है! शेष सभी बूथों का टाइमिंग प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक है! औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र का जो पोलिंग टाइम होगा! 57 मतदान केंद्रों को छोड़कर! 57 मतदान केंद्रों का टाइमिंग प्रातः 7:00 बजे से शाम क़ो 4:00 बजे तक होगा! शेष सभी मतदान केंद्रों का टाइमिंग होगा! प्रातः 7:00 बजे से शाम क़ो 6:00 बजे तक! रफीगंज विधानसभा क्षेत्र का 125 मतदान केदो का टाइमिंग प्रातः 7:00 बजे से शाम क़ो 4:00 तक होगा! शेष सभी सामान्य बूथ हैं! उनका टाइमिंग प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा! विदित हो कि जिला पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित मीडिया – कर्मियों को जानकारी देते हुए है, कि नक्सली पॉइंट ऑफ़ व्यू से! जो बूथ हमारा सेंसिटिव है! सुरक्षा के ख्याल से 402 बूथ में बदलाव किया गया है! शेष हमारे जितने भी बूथ बच गए! 2,279 हमारे कुल मतदान केंद्र हैं! 402 बूथों का टाइमिंग प्रातः 7:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक, और शेष सभी बूथों का टाइमिंग सामान्य की तरह प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा, और इसके अलावा मैं आपको जानकारी दूं कि इस बार हम लोगों ने 25 एस.एस.पी., चेक प्वाइंट, नाका पॉइंट हम लोग उसको बोलते हैं! सभी हमारा आज से क्रियाशील है! पिछली बार हम लोग लोकसभा चुनाव में, 06 विधानसभा मिलाकर 19 चेक पोस्ट हम लोगों ने बनाया था! इस बार हम लोगों ने चेक पॉइंट्स बढ़ाया है! इस बार हमारी सुरक्षा की पुख्ता की व्यवस्था और होगी! अच्छी होगी, बेहतर व्यवस्था रहेगी हमारी, और फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी हमारी कार्यरत है! जिस दिन ये प्रेस नोट आया है! अधिसूचना जारी हुई है! इलेक्शन की घोषणा हुई है! उसी दिन से हमारा फ्लाइंग स्क्वायड की टीम काम कर रही है. दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि कड़ी चौकसी सुरक्षा एवं चौक चौबंद के बीच बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 का कार्य संपन्न कराया जाएगा. ताकि कोई भी परिंदा हाथ पांव न मार सके.