विश्व ब्राह्मण संघ के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन पंडित मांगे राम शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि मनाकर की गई याद – प्रदीप शर्मा.

IMG-20251012-WA0102

विश्वनाथ आनंद

रामगढ़ (झारखंड)- विश्व ब्राह्मण संघ सह विप्र फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व ब्राह्मण संघ
रामगढ़, व विप्र फाउंडेशन के द्वारा माननीय मांगे राम शर्मा, बाबु जी को द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करते हुए निःशुल्क मेगा चेकअप कैम्प 12 अक्तूबर 2025 दिन रविवार को ज्ञान मंदिर स्कूल के सभागार में किया गया . वही कार्यक्रम के दौरान सर्व प्रथम मुख्य अतिथियों को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा एवं डॉक्टर अभिषेक कुमार , अंजलि प्रसाद व विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष इला रानी पाठक व महेश मिश्रा, डॉक्टर राम नीलेख दुबे सभी ने संयुक्त रूप से विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित किया एवं उसके उपरांत मंत्रोच्चारण किया गया, उसके बाद सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प का गुच्छे देकर, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय, ज्ञान ब्रम्ह पाठक तथा कीर्ति गौरव ने सभी को सम्मानित किया गया , कार्यक्रम सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक लगातार चला, विश्व ब्राह्मण संघ के पूर्व राष्ट्रीय चेयरमैन माननीय श्री मांगे राम शर्मा , बाबु जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर कुल 278 बड़े एवं स्कूल के छात्रों ने लाभ उठाया , दांतों के डॉक्टर अभिषेक कुमार व डॉक्टर अंजलि प्रसाद तथा शुगर तथा रक्तचाप की जांच राम नीलेख दुबे , बबलू दुबे एवं उनकी टीम के द्वारा शुगर तथा Bp जाँच किया गया .साथ में सभी डॉक्टरों ने फ्री परामर्श दिये एवं दवाइयां इत्यादि बिल्कुल निःशुल्क दिया गया.झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि आगे भी इसी तरह का फ्री हेल्थ चेकअप कैम्प लगाया जाएगा.मांगे राम शर्मा बाबु जी को शत शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि एवं सहयोग के लिये सभी को बहुत बहुत आभार, अंतिम में जिला महासचिव अरुण बनर्जी ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया. …