भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के टिकारी नगर कमिटी की किया गया घोषणा.

IMG-20250910-WA0037

 

विश्वनाथ आनंद

टिकारी( बिहार)-भारतीय जनता पार्टी टिकारी नगर मंडल किसान मोर्चा की संगठात्मक बैठक किला अंदर स्थित एक निजी आवास पर आहूत किया गया। बैठक का शुभारंभ पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ राष्ट्रीय गीत से किया गया। मौके पर जुटे कार्यकर्ता ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता कि जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, जेपी नड्डा नरेंद्र मोदी, अमित शाह जिंदाबाद की नारा बुलंद करते नजर आए।

बैठक में किसान मोर्चा की कमिटी का घोषणा किया गया जिसमे 01अध्यक्ष के अलावे 06उपाध्यक्ष, 06मंत्री, 02महामंत्री, एक एक कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता का पद दिया गया है। सभी पद धारक को उजव्वल भविष्य की कामना किया गया।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार ने की संचालन मीडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा गया जी पश्चिमी शिवबल्लभ मिश्र ने की वही धन्यवाद ज्ञापन मंडल वरीय भाजपा नेता शशि प्रियदर्शी ने किया। मंडल प्रभारी के रूप में जिला के उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। वही मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा गया जी पश्चिमी धनंजय कुमार, सहित सुधीर शर्मा,किशोर रावत, जुबैर अंसारी, राजू कुमार गुप्ता, उमेश प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

आगामी दिनों में अपनी मजबूती के साथ साथ विधानसभा चुनाव में मजबूती से कमर कस उतरने की वकालत लोगो ने की बैठक की समापन राष्ट्र गान से किया गया।