दारोगा प्रसाद राय एवं लहटन चौधरी कॉंग्रेस पार्टी के सामाजिक न्याय के धरोहर थे – कांग्रेस…
विश्वनाथ आनंद
गया जी (बिहार)-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 02 सितंबर 2025 को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की 103 वीं जयंती एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष लहटन चौधरी कि 22 वीं पुण्यतिथि गया के स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम स्व दारोगा प्रसाद राय एवं स्व लहटन चौधरी के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य दोनों महान कॉंग्रेस नेताओ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष बैजू प्रसाद, कॉंग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार पासवान, इंटक जिला महासचिव टिंकू गिरी, शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विद्या शर्मा, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के रामानुज शर्मा आदि ने कहा कि दरोगा प्रसाद राय एवं लहटन चौधरी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बिहार इकाई के सामाजिक न्याय के प्रतीक एवं सर्वहारा समाज के धरोहर थे।
दरोगा प्रसाद राय का मुख्यमंत्रित्व काल में बिहार के चहुंमुखी विकास तथा सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के उत्थान का कार्य किया गया था।
लहटन चौधरी बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के कड़क, ईमानदार एवं अनुशासन प्रिय अध्यक्ष में इनकी गिनती होती थी, इन्होने समस्तीपुर के सांसद के रूप में लोकसभा में हमेशा अपने संसदीय क्षेत्र की विकास की आवाज बुलंद किए थे।