हत्याकांड का वांछित 50000 इनामी कुख्यात अपराधी अमित कुमार गिरफ्तार

WhatsApp Image 2024-07-10 at 5.03.16 PM

MANOJ KUMAR.

जिला पुलिस ने शेरघाटी थाना कांड संख्या 1231/ 23 दिनांक 10 -12- 2023 मामले में फिरौती हेतु अपहरण कर हत्या करने के मुख्य अभियुक्त 50000 इनामी कुख्यात अपराधी अमित कुमार को गया रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि अमित कुमार फरार चल रहा था वह नवादा जिला का रहने वाला है पूर्व में भी इस कांड में शामिल अन्य दो अपराधी शामिल शुभम कुमार उर्फ चीकू और शिवम कुमार को गिरफ्तार किया जा चुका है.

दोनों के निशान देहीपर अपहृत युवक का शव जहानाबाद के घोसी थाना के डैडी पुल के नीचे से बरामद किया गया था अपराधियों ने गया के मिर्जा गालिब कॉलेज जाने के समय उठा लिया था और उसे जहानाबाद में ले जाकर नशे का इंजेक्शन देने के बाद उसका हाथ में बांधकर उसकी फोटो खींचने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी!

You may have missed