सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष का चुना जाना सार्थक पहल- डा० प्रेम कुमार - Newslollipop

सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष का चुना जाना सार्थक पहल- डा० प्रेम कुमार

6749331e-5fce-4e1d-8598-b714913abc49

dhiraj.

गया। वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव का सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा नेता तथा राज्य सरकार के मंत्री डा० प्रेम कुमार ने अपनी हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

उन्होंने आगे कहा कि एक लम्बा राजनीतिक अनुभव के धनी नंदकिशोर यादव, अत्यंत लोकप्रिय राजनेता हैं और उनका व्यक्तित्व दलगत भावनाओं से परे है। सदन संचालन में निश्चित रूप से उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा जो राज्यहित में तीव्र निर्णय लेने में मददगार साबित होगा।