समाजसेवी सह राजद नेता राजकुमार रंजन के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति-विनय कुशवाहा - Newslollipop

समाजसेवी सह राजद नेता राजकुमार रंजन के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति-विनय कुशवाहा

a5dafd7e-e53a-481b-b846-384e3745d992

मनोज कुमार ।
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता विनय कुशवाहा ने नव निर्माण केंद्र के सचिव राजद नेता राजकुमार रंजन के हृदयाघात से आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।विनय कुशवाहा ने कहा कि राजकुमार रंजन एनजीओ के माध्यम से गरीब कमजोर वर्ग के लिए हमेशा कार्य करते थे राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय सदस्य होने के कारण पार्टी में भी इनकी भूमिका अहम थी। इनका आकस्मिक निधन समाज को मर्माहत करने वाला खबर है।
राजकुमार कुमार रंजन समाजसेवी के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों को दुख सुख में काम आने वाले व्यक्ति थे। इन्होंने एकमात्र पुत्री रश्मि रंजन को छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गए जो काफी दुखद है। इनका निधन पर मैं अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
पार्टी के नेता जय प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र गोप, सुभाष यादव, अरविंद कुमार, पंकज यादव, सतेंद्र प्रसाद सुमन, विक्रमा दित्य सिंह कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, जितेंद्र कुमार वर्मा, पवन कुमार वर्मा आदि नेताओं ने राजकुमार रंजन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।