संभाग दक्षिण बिहार मगध अंचल गया संच शेरघाटी विद्यालय केंद्र तेतरिया में रक्षाबंधन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम पर किया गया परिचर्चा - Newslollipop

संभाग दक्षिण बिहार मगध अंचल गया संच शेरघाटी विद्यालय केंद्र तेतरिया में रक्षाबंधन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम पर किया गया परिचर्चा

WhatsApp Image 2025-07-23 at 9.06.23 PM

विश्वनाथ आनंद ।
गया जी( बिहार )-संभाग दक्षिण बिहार भाग मगध अंचल गया संच शेरघाटी विद्यालय केंद्र तेतरिया एवं राजन में आज नगर महिला समिति डॉक्टर मंजू शर्मा P3 के मां एवं केंद्रीय महिला समिति के सदस्य,श्रीमती किरण अग्रवाल संभाग उपाध्यक्षा,डॉक्टर शशि प्रभा महिला समिति सदस्य,श्रीमती किरण नारायणी महिला समिति अध्यक्ष,श्रीमती रेणु जैसवाल अंचल महिला समिति सदस्य सुश्री माधुरी दीदी अंचल सचिव के द्वारा रक्षाबंधन एवं वृक्षा रोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें डॉक्टर मंजू शर्मा जी के द्वारा बच्चों के बीच रक्षा बंधन के बारे में विशेष जानकारी दिए एवं श्रीमती किरण अग्रवाल दीदी जी ने वृक्षा रोपण के बारे में जानकारी दिए कि यदि वृक्ष नहीं रहेगा तो हमलोग ऑक्सीजन नहीं ले पाएंगे एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होते है।

इस लिए सभी लोग मिलकर हम लोग वृक्ष लगाए इस कार्यक्रम में lउपस्थित मगध भाग कार्यालय प्रमुख श्री अनिल कुमार,अंचल अभियान प्रमुख श्री सूर्यदेव कुमार अंचल ब्यास श्रीमती रेखा कुमारी एवं दोनों ग्राम की आचार्या श्रीमती पूजा कुमारी,श्रीमती किरण देवी एवं विद्यालय से ग्राम समिति,महिला समिति एवं सभी बच्चे इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए l