शिक्षक दिवस पर याद किए गए डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन.

WhatsApp Image 2024-09-05 at 19.55.48

विश्वनाथ आनंद
गया( बिहार)- गया जिला के टिकारी स्थित रानीगंज तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में 5 सितंबर2024 को प्रख्यात शिक्षाविद पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉo सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह बच्चों ने मनाते हुए उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. श्रीमती सुधा आनंद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉo सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा एवं शिक्षक के प्रति जो सम्मान की अलख जगाया है. जो शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत है. उन्होंने आगे कहा कि उनके पथ पर चलकर शिक्षा की मुकाम को और हासिल किया जा सकता है. उपस्थित लोगों ने डॉo सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया.