शस्त्र, शास्त्र के समन्वय, पराक्रम और संकल्प के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई - Newslollipop

शस्त्र, शास्त्र के समन्वय, पराक्रम और संकल्प के प्रतीक भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई

57ed689b-0074-4c68-b2b9-bb42c7f69009

मनोज कुमार ।
आज भगवान परशुराम की जयंती स्थानीय दुबे आश्रम , अनुग्रह नारायण रोड स्थित सभागार में कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में मनाई गई।
जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रद्युमन दुबे ने किया तथा संचालन दिवाकर चौबे ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की भगवान विष्णु के छठे अवतार , भगवान परशुराम शस्त्रविद्या के महान गुरु थे, उन्होंने भीष्म, द्रोण एवम् कर्ण को शस्त्रविद्या प्रदान की थी।
डा मदन कुमार सिन्हा ने कहा की भगवान परशुराम अपने जीवन भर की कमाई को ब्राह्मणों में दान कर दिए थे। भगवान परशुराम पुरुषो के लिय आजीवन एक पत्नी व्रत के पक्षधर थे।
जयंती कार्यक्रम को कांग्रेस पार्टी के गया जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, उदय शंकर पालित, दामोदर गोस्वामी, राजकिशोर शर्मा, चंद्रभूषण मिश्रा, अशोक रविदास, रूपेश चौधरी,बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, जितेंद्र यादव, सुबोध पाठक, पन्ना मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह आदि ने संबोधित किया, तथा सभी लोगो ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
नेताओ ने राज्य सरकार एवम् विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति से विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर परिसर में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग किया है।