लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का आकस्मिक निधन, कार्यकर्ताओं में शोक - Newslollipop

लोजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का आकस्मिक निधन, कार्यकर्ताओं में शोक

077edd50-8fc9-4d16-a618-634cf093c88c

DIWAKAR TIWARY.

सासाराम। लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। जिले के दिनारा प्रखंड अंतर्गत बराढ गांव सहित पूरे जिले में शोक की लहर है तथा उनके पैतृक गांव में अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोग जुटे रहे। लोजपा आर के जिला प्रवक्ता उमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि विनोद सिंह के निधन से लोजपा को गहरी छति पहुंची है। खबर सुनकर जिले के सभी कार्यकर्ता मायूस है तथा पूरे जिले में शोक की लहर है।

उन्होंने कहा कि विनोद सिंह एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात एक कर सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान किया तथा उनके नहीं रहने से पार्टी को बहुत ही नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। वहीं श्रद्धांजलि देने वालों में जिला संयोजक कमलेश राय, वकील पासवान, जनेश्वर पासवान, जितेंद्र पासवान, संतोष कुमार बंटी, सत्येंद्र पासवान, लल्लू पांडे, उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, सीताराम चंद्रवंशी, राजीव रंजन टूटूल, राजीव रंजन सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, शिकंजय सिंह सिकरवार, राकेश राय, जनेश्वर पासवान आदि शामिल रहे।