राहुल गांधी ने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण ... - Newslollipop

राहुल गांधी ने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण …

IMG-20250608-WA0004

विश्वनाथ आनंद 

 गया जी( बिहार)-पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 06 जून को देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, लोकप्रिय, जनप्रिय नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, इंडिया गठबंधन के नायक राहुल गांधी आज राजगीर एवं गया में अतिपिछड़ा एवं महिलाओं से सीधा संवाद कार्यक्रम के दौरान राजगीर जाने के क्रम में पर्वत पुरुष स्वo दशरथ मांझी के आदम कद प्रतिमा पर उनके पुत्र भगीरथ मांझी के साथ माल्यार्पण किया, उनके परिजनों से मुलाकात एवं बातचीत भी किए, उनके साथ बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार एवं सी एल पी लीडर शकील अहमद खान सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी मौजूद दिखे. कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के राजगीर , गेहलोर , गया, को विभिन्न संविधान सुरक्षा सम्मेलन एवं अतिपिछड़ा, एवं महिलाओं से सीधा संवाद से बिहार के अति पिछड़ा एवं महिलाओं में नई ऊर्जा एवं नया संदेश जाएगा. इस दौरान काफी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे.