राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बिहार दौरे के क्रम में पटना से गया के लिए रवाना, हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी गई - Newslollipop

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बिहार दौरे के क्रम में पटना से गया के लिए रवाना, हवाई अड्डे पर उन्हें विदाई दी गई

759bf418-e367-48d7-a66c-05d79c78f5b0

धीरज ।

पटना गया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में विशेष विमान से आज पटना से गया के लिए रवाना हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पटना हवाई अड्डे पर विदाई दी गई है।

हवाई पट्टी पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मेयर पटना नगर निगम सीता साहू, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर0एस0 मट्टी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय डॉ० एस० सिद्धार्थ, आयुक्त, पटना प्रमण्डल कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक, पटना रेंज राकेश कुमार राठी, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा ने विदाई दी तथा उनके सुखद यात्रा की कामना की।