रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- मोहम्मद अबरार आलम…

IMG-20250621-WA0073

 

विश्वनाथ आनंद 

गया जी (बिहार)- गया जिला के रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बेलागंज में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाध्यापक मोहम्मद अबरार आलम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक गण छात्राएं उपस्थित हुए और विद्यालय प्रांगण में योग पर विस्तार से प्रधानाध्यापक ने प्रकाश डाला lमोहम्मद अबरार आलम प्रधान अध्यापक ने बताया कि योग्य दिवस आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11वीं बार मनाई जा रही है .यह योग की प्रक्रिया हमें मन मस्तिष्क से स्वस्थ करता है. निरोग करता है इसे अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन करने की आवश्यकता है हर व्यक्ति को बच्चा जवान बूढ़ा सभी को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग करना चाहिए. आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है .आज आपको योग की प्रक्रिया बताई जा रही है, जिसे समझने की जरूरत है . उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षकों से अपील किया है कि योग को समझें समझे प्रतिदिन सुबह उठकर अपने घरों में योग करें और स्वस्थ रहें योग करने से शरीर की नस नाली मानसिक विकार शारीरिक क्षमता बढ़ जाती है. यह एक शरीर के लिए स्वस्थ अभियान है lइस योग कार्यक्रम में शिक्षक दिलीप कुमार अनिल कुमार चंदन कुमार राजेश कुमार राजू कुमारी अनामिका रानी और करीना कुमारी रिजवान उल्ला अनिल कुमार पंपी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे .