राणा सांगा के खिलाफ किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत:- डॉ. सुनील

डॉ. आशीष सिंह क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा हुए सम्मानित.
पटना। क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा डॉ आशीष सिंह को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.आरएन सिंह अंतराष्ट्रीय संगठन विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चिकित्सा, स्वास्थ्य और समाज एक दूसरे से जुड़ी एक कड़ी हैं। आज हम सब ऐसे रास्ते पर खड़े हैं कि छोटी-छोटी बातों पर भी हिंसा हो रही है। जबकि कोई भी डॉक्टर यह नहीं चाहता की उसके मरीज को कुछ हो। डॉक्टरी ही एक ऐसा प्रोफेशन हैं, जिसमे डॉक्टर अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि समाज के लिए अपना जीवन व्यतित करता है। डॉ. सुनील कुमार सिंह, (सचिव बिहार) , क्षत्रिय राजपूत डॉक्टर्स ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि डॉ. आशीष सिंह के समाजसेवा में योगदान , आमजनता की पहुंच में तथा तर्क संगत चिकित्सा सेवा प्रणाली के विकास के लिए किए गए प्रयासों का विशेष उल्लेख किया गया। एक कुशल शल्य चिकित्सक हैं और स्वयं अनुशासित निजी चिकित्सा सेवा प्रणाली के समर्थक हैं।
डॉ. सुनील कुमार सिंह ने राणा सांगा को वीर बताया है। कहा कि राणा सांगा जैसे वीर हमारे इतिहास में बहुत कम है, राणा सांगा के अंग अंग पर चोंट थी,उनके शरीर पर सौ-सौ घाव थे। उनके खिलाफ किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी करना गलत है। कहा कि संसद में एक जनप्रतिनिधि द्वारा दिया गया यह अमर्यादित बयान जनभावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाना है और विकास के रास्ते पर ले जाना है। डॉ. विजय शंकर सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह गौरवांवित होने का समय है, लेकिन लक्ष्य यही तक सीमित नहीं रहता हैं। आज जो सम्मान प्राप्त किया है इस सम्मान को बनाए रखना सबसे बड़ा लक्ष्य है। कार्यक्रम में डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. सुशील सिंह, डॉ वीना सिंह, डॉ, वर्षा सिंह, डॉ. अमूल्य कुमार सिंह, डॉ. प्रशान्त सिंह. डॉ. सुनील सिंह, डॉ.अमर, डॉ. ममता सिंह, डॉ. उत्तम प्रकाश , शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
भवदीय
डॉ. सुनील कुमार सिंह
मोबाइल- 9334157640