राजधानी में अपराधियों का आतंक,अस्पताल में घुसकर भून डाला

WhatsApp Image 2025-07-17 at 2.35.54 PM

संवाददाता ।

पटना । बिहार सहित पूरे सूबे में अपराध चरम पर है और अपराधी सरेआम गोलियां बरसा रहे हैं लेकिन पुलिस कुंभकर्णी निंद्रा में सोई हुई है । आज सुबह आठ बजे पटना के राजा बाजार के पारस अस्पताल में घुसकर पांच अपराधियों ने चंदन मिश्रा नामके शख्स को गोलियों से भून डाला और आराम से चलते बने । चंदन बक्सर का कुख्यात अपराधि था और पैरोल पर पारस में इलाज करवा रहा था ।

कहा जा रहा है कि बक्सर के ही शेरु गैंग से चंदन की पूरानी अदावत चल रही थी जिसके तहत इस घॉना को अंजाम दिया गया है । पुलिस ने अपराधियों के बिषय में सीसीटीवी देखकर पहचानने की बातें कही है । वहीं विपक्ष राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहा है और पप्पू यादव इसे लेकर राज्यपाल से भी मुलाकात की है। फिलहाल अब लगातार हो रही हत्या के बाद से पटना में लोग डरे हैं कि पता नहीं कब किसको गोली मार दी जायेगी ।