मोदी सरकार विपक्ष से नफरत करते, करते, इंडिया से नफरत करने लगी _ कांग्रेस

97001bdf-465d-45fa-8ccd-85c30598b98a

मनोज कुमार ।
गया । आई एन डी आई ए गठबंधन से भयभीत मोदी सरकार ने विपक्ष से नफरत करते, करते अब इंडिया यानी अपने देश मातृभूमि से भी नफरत करने लगी है, जिसे देशवासी ही नहीं संपूर्ण विश्व हंस रहा है।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की भारत, इंडिया, हिंदुस्तान, आर्यावर्त, जम्बूद्वीप , हिंद, भरतखण्ड ये सब अपने देश का ही नाम है, खास कर हम देशवासी ” भारत ” और ” इंडिया ” दोनो नामो में गर्व महसूस करते है।
प्रो मिठू ने कहा की भाजपा सरकार आई एन डी आई ए गठबंधन से इतना डर गई है की बेबुनियाद काम कर रही है, एक व्यक्ति की सनक और बौखलाहट ने आज इस देश को इस कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है की अपनी मातृभूमि, मां के नाम के साथ खेलवाड़ कर रहे है।
हमारे देश का नाम इंडिया और भारत रखने का निर्णय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में गठित संविधान समिति ने लिया, और आर्टिकल _1 इसका उल्लेख करता है।
प्रो मिठू ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी को इंडिया से इतना डर रहे है की अब तो संविधान को बदलने के कुत्सित प्रयास कर रहे है।
प्रो मिठू ने कहा की इंडिया को भाजपा सरकार कहां, कहां मिटाएगी इसरो, आई आई टी, आई आई एम, आई ए एस, आई पी एस, आई बी आई, आदि देश के सभी प्रमुख संस्थान, पद आदि से इंडिया को कैसे हटाएंगे।