मग विद्वत् परिषद् देवधाम, औरंगाबाद जिला ईकाई गयाजी का चुनाव सम्पन्न . - Newslollipop

मग विद्वत् परिषद् देवधाम, औरंगाबाद जिला ईकाई गयाजी का चुनाव सम्पन्न .

IMG-20250728-WA0034

विश्वनाथ आनंद

औरंगाबाद( बिहार )-मग विद्वत् परिषद् देवधाम, औरंगाबाद जिला ईकाई गयाजी का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार दिनांक २७.०७.२०२५दिन रविवार को विष्णुपद मंदिर गया से उत्तर श्री सूर्य नारायण मंदिर,देवघाट के प्रांगण में आयोजित बैठक में मग विद्वत् परिषद् गयाजी जिला ईकाई का चुनाव केन्द्रीय संयोजक आचार्य रवीन्द्र कुमार मिश्र जी के नेतृत्व में सम्पन्न किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक इंजिनियर बीरेंद्र पाठक एवं पं० सच्चिदानन्द मिश्र औरंगाबाद ने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक चुनाव सम्पन्न करवायें जबकि बैठक की अध्यक्षता आचार्य पं० लाल भूषण मिश्र याज्ञिक, पौराणिक, गयाजी ने किया जबकि संचालन आचार्य रवीन्द्र कुमार मिश्र, औरंगाबाद ने किया।

गठित समिति निम्नलिखित है:-

१.संरक्षक सह संयोजक – आचार्य शंभूनाथ मिश्र, मुरारपुर, गयाजी

२.अध्यक्ष – आचार्य लाल भूषण मिश्र , बलुआही,खरखुरा, गयाजी

३..उपाध्यक्ष – श्री राज कुमार शर्मा, मोर्चा गली,चांदचौरा,गयाजी

४..महासचिव – श्री नवीन मिश्र, कृष्ण द्वारिका, गयाजी

५.पं० नित्यानंद मिश्र,मिश्रविगहा,अतरी, गयाजी

६..सचिव- श्री दीपक कुमार मिश्र,सुरहरि, गयाजी

७..संयुक्त सचिव – श्री नवल किशोर मिश्र,पंच महल्ला,गयाजी

८. संगठन सचिव – श्री मणिभूषण भट्ट, विष्णुपद,रोड, गयाजी

उक्त कार्यक्रम में बृज कुमार वैद्य ,न‌ई सड़क,पंचमहला, स्वामी विवेकानंद मिश्र,न‌ई सड़क,राज कुमार शर्मा,चांदचौरा, प्रमोद कुमार मिश्र, टेकारी, सुमित पाठक, ऊपरी डीह, मनोज कुमार मिश्र,सुरहरि, दीपक कुमार मिश्र, मानपुर, कृष्ण मुरारी मिश्र,वागेश्वरी, जगदीश पाठक, विष्णुपद आदि अनेक मग परिवार उपस्थित थे।