भूमि विवाद को सीओ व थानाध्यक्ष ने सुलझाया

WhatsApp Image 2024-08-06 at 7.09.17 PM

चंदन मिश्रा।

शेरघाटी।जमीन विवाद के मामले को एसडीओ शारा अशरफ के निर्देश पर मंगलवार को सीओ उषा कुमारी एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर मामले का निष्पादन करवाया.थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि चिताप कला गांव में सत्येंद्र ठाकुर एवं रामखेलावन पासवान के बीच सालों से जमीन का विवाद चल रहा था.

उन्होंने बताया कि सत्येंद्र ठाकुर ने एसडीओ के यहां शिकायत किया था कि सरकार की ओर से घर बनाने के लिए उसे पर्चा मिला है लेकिन गांव के कुछ लोगों से घर नहीं बनने दे रहे हैं.जिसे स्थानीय प्रशासन के मदद से निष्पादन किया गया.

You may have missed