भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षिणी मंडल की ओर से राष्ट्र व्यापी महा सदस्यता अभियान चलाया गया - Newslollipop

भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षिणी मंडल की ओर से राष्ट्र व्यापी महा सदस्यता अभियान चलाया गया

WhatsApp Image 2024-09-22 at 7.39.07 PM

विश्वनाथ आनंद ।
टिकारी( बिहार )- भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षिणी मंडल की ओर से राष्ट्र व्यापी महा सदस्यता अभियान के तहत क्षेत्र के कई महादलितों, अतिपिक्षड़ा कस्बा, सहित अन्य गलियों में जोरदार रूप से सुबह से शाम तक सदस्यता अभियान चलाया गया। महा सदस्यता अभियान का नेतृत्व सदस्यता प्रभारी व मत्तस्वजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक छोटन केवट ने किया। मौके पर उपस्थित मंडल महामंत्री शिवबल्लभ मिश्र ने सभी लोगो को आजाद भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जीके द्वारा किया कार्य के बारे में लोगो को अवगत कराया और ऑन लाइन तरीका से नमो एप के माध्यम से सदस्यता दिलाया। लोगो में अति उत्साह का संचार देखा गया।

सदस्यता अभियान में बूथ अध्यक्ष रामधयान दास, वरीय भाजपा नेता सिद्धेश्वर सिंह उर्फ गांधी जी, मौजूद रहे। सदस्यता अभियान के तहत प्रेम मांझी, बबलू दास, राजेंद्र पासवान, कौलेश्वर मांझी, रामदीप दास रामबली सिंह, किरण देवी, सुमन देवी, डीआईजी सिंह, पंकज कुमार, अक्कू मांझी सहित दर्जनों लोगों ने अपनी अपनी मोबाइल के तहत स्वेच्छा पूर्वक मोदी जी का सिपाही बने अर्थात कार्यकर्ता बने।
वही दूसरी ओर महामंत्री राधेश्याम शर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री कमलनयन शर्मा के नेतृत्व में नेपा पंचायत अंतर्गत विभिन्न बूथों पर भाजपा सदस्यता अभियान तेज हेतु कीट का वितरण बूथ अध्यक्ष के बीच करते हुए 8800002024पर मिस कॉल कराकर लोगो की सदस्यता दिलाया।