भाजपा टिकारी दक्षिणी किसान मोर्चा की संगठात्मक बैठक पंचानपुर स्थित निजी आवास में संपन्न.

विश्वनाथ आनंद
टिकारी( बिहार )-भारतीय जनता पार्टी टिकारी दक्षणी किसान मोर्चा की संगठात्मक बैठक पंचानपुर स्थित एक निजी आवास पर आहूत किया गया। बैठक की आगाज पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। मौके पर जुटे कार्यकर्ता ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता कि जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, जेपी नड्डा नरेंद्र मोदी, अमित शाह जिंदाबाद की नारा बुलंद करते नजर आए।
बैठक में किसान मोर्चा की कमिटी का घोषणा किया गया जिसमे 01अध्यक्ष के अलावे 06उपाध्यक्ष, 06मंत्री, 02महामंत्री, 01कोषाध्यक्ष, 01मीडिया प्रभारी, 01प्रवक्ता का पद दिया गया है। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार पाण्डेय ने की संचालन मीडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा गया जी पश्चिमी शिवबल्लभ मिश्र ने की वही धन्यवाद ज्ञापन मंडल मंत्री शिला देवी ने किया। मंडल प्रभारी के रूप में जिला के उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा मौजूद रहे। वही मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा गया जी पश्चिमी धनंजय कुमार, अतिथि में जिला महामंत्री निरंजन सिंह सहित सिद्धेश्वर सिंह, सुधीर शर्मा, शशि प्रियदर्शी, किशोर रावत, कृष्ण मोहन सिंह, 20सूत्री अध्यक्ष टिकारी अनिल पासवान, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, आदि लोग उपस्थित रहे।
वही दूसरी तरफ टिकारी उतरी मंडल किसान मोर्चा का बैठक ग्राम छकन बीघा में मंडल अध्यक्ष दीपक चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आहूत किया गया। इस बैठक में भी कमिटी की किया गया घोषणा जिसमे भी मंडल अध्यक्ष के अलावे 06उपाध्यक्ष, 06मंत्री, 02महामंत्री, 01कोषाध्यक्ष, 01मिडिया प्रभारी का पद का दायित्व दिया गया। सभी पद धारक को उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया। आगामी दिनों में अपनी मजबूती के साथ साथ विधानसभा चुनाव में मजबूती से कमर कस उतरने की वकालत किया गया। इस बैठक में मंडल प्रभारी के रूप में मिडिया प्रभारी सह जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा गया जी पश्चिमी शिव बल्लभ मिश्र के साथ साथ मंत्री संतोष यादव, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम, कवि कुमार, सहित दर्जनों लोगो की उपस्थिति पाई गई।