बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया बैठक

0b59c937-5901-4b8d-8360-d32e63da8d77

CHANDAN MISHRA.

कई मुद्दों पर हुई चर्चा।

शेरघाटी। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी स्नेहिल आनंद ने प्रखंड कार्यालय में प्रकोष्ठ के सभी मुखिया, पंचायत सचिव, आवास सहायकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित किया गया, जिसमें पंचायतों के विकास सम्बन्धित योजनाओं, आवास निर्माण के प्रगति, आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति, पेयजल की समस्या, आगामी झंडोत्तोलन, पंचायतों के ऑडिट एवम अन्य मुद्दों पर समीक्षा की गई।इस अवसर पर प्रखण्ड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखण्ड सांख्यकी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


चेरकी मुखिया प्रतिनिधि जावेद खां, मुखिया राजेश यादव,जितेंद्र यादव, सुधीर कुमार आदि ने अपने पंचायतों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया विशेषकर नल जल की समस्या पर ज्यादा जोर दिया गया।इस संबंध में सहायक अभियंता पीएचडी से बात कर उसे जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया गया। आवास निर्माण कार्य मे तेजी लाने और पंचायतों से स्वच्छता शुल्क संग्रहण में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया।