बीजेपी महिला मोर्चा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुभ्रा त्रिपाठी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक - Newslollipop

बीजेपी महिला मोर्चा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुभ्रा त्रिपाठी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक

aaaaaaa

विशाल वैभव ।

बीजेपी महिला मोर्चा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह शुभ लाभ मसाला कंपनी की प्रबंध निर्देशिका शुभ्रा त्रिपाठी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक ।शुभ्रा त्रिपाठी ने कहा की इस निधन की ख़बर को सुनकर बहुत ही मर्माहत हू। ऐसे मार्ग दर्शक अभिभावक के लिए शब्दों का चयन भी मुश्किल है। पुरे मोतिहारी की महिला समेत बिहार के सभी जनता स्तब्ध हैं। मैडम त्रिपाठी ने कहा की भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद बिहार श्री सुशील कुमार मोदी जी का निधन भाजपा कार्यकर्ताओ के लिए एक बहुत ही दुखद खबर है।

मोदी जी ने बिहार की राजनीति मे अपनी कर्मठता,कुशल नेतृत्व,सटीक विश्लेषक,भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई मे अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है। सन 1990 से लेकर 2005 का वह जंगलराज का दशक कौन भूल सकता है जिसके खिलाफ सुशील मोदी जी ने निर्भयता से लड़ने का काम किया था। सुशील मोदी जी ऐसे पहले नेता हुआ करते थे जो पीड़ित परिवारो का आंसू पोछने सबसे पहले पहुचते थे। बिहार की जनता की समस्याओ के खिलाफ उन्होने उस समय लोकतंत्र के दायरे मे रहकर जो संघर्ष करने का काम किया वो हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओ और बिहार की जनता के लिए कभी न भूलने वाला स्मरणीय समय होगा आपका असमय काल के गोद मे चले जाना हम जैसे लाखो महिला कार्यकर्ताओ को रुला रही है। आप जहाँ भी रहे प्रभु श्रीराम आपको अपने चरणो मे स्थान प्रदान करे। अश्रुपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित।