बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य शुभ्रा त्रिपाठी ने मनाया पीएम मोदी का 74 वा जन्मदिन

WhatsApp Image 2024-09-18 at 12.39.05 AM

विशाल वैभव ।

आज मोतिहारी के नागदाहा में बीजेपी नेत्री सह शुभ लाभ मसाला कंपनी की प्रबंध निर्देशिका ने अपने बूथ पर पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर समस्त ग्रामीणों में फल और मिठाई का वितरण किया तथा साथ ही

आज सदस्यता अभियान भी आयोजित किया इस अवसर मैडम त्रिपाठी काफ़ी खुश नज़र आई और पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि विश्व भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है और हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है तो यह हमारे प्रधानमंत्री मोदी का अथक प्रयास है।

मोतिहारी से न्यूज मंच के लिए रजनीश कुमार के साथ विशाल वैभव की  रिपोर्ट