बिहार बीजेपी नेत्री शुभ्रा त्रिपाठी मां दुर्गा का दर्शन कि और बिहारवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ दीं

WhatsApp Image 2024-10-11 at 4.58.45 PM

विशाल वैभव ।

बिहार बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह शुभ लाभ मसाला कंपनी की प्रबंध निर्देशिका शुभ्रा त्रिपाठी ने महा अष्टमी एवं महानवमी के शुभ अवसर पर मां दुर्गा का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मैडम त्रिपाठी ने समस्त बिहारवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए मां दुर्गा से मंगल कामना की।

मैडम त्रिपाठी ने सभी मोतिहारी वासियों सहित पूरे बिहार को विजयदशमी की बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “मां दुर्गा का प्रादुर्भाव ही असुरों और दुष्टों के संहार के लिए हुआ था। जिस प्रकार हम शारदीय नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना करते हैं, उसी तरह हमें जीवन भर अपने समाज और देश की बहन-बेटियों को मां दुर्गा के रूप में सम्मान देना चाहिए। विजयदशमी सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक है और हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।”मैडम त्रिपाठी ने विशेष रूप से समाज में बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने पर बल दिया और कहा कि इस दिशा में हमें मिलकर कार्य करना चाहिए।

You may have missed