बंधन बैंक में लगी आग, मची अफरातफरी

WhatsApp Image 2024-05-27 at 6.05.03 PM

दिवाकर तिवारी ।

सासाराम। शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित कुशवाहा सभा भवन के समीप बंधन बैंक में सोमवार को अचानक आग लग गई। जिससे कुछ देर के लिए बैंक में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जाता है कि बैंक खुलने के कुछ हीं देर बाद बैंक के मुख्य द्वार के ऊपर लगाए गए एयर कंडीशन में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई और धुएं का गुब्बार उठने लगा।

हालांकि बैंक के बाहर खड़े लोगों की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और जान माल का नुकसान नहीं हो पाया। लेकिन इस दौरान भीषण गर्मी में आग लगी की घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए। वहीं इस घटना को लेकर बंधन बैंक के पदाधिकारियों ने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया और बैंक ने फायरब्रिगेड को भी बुलाना उचित नहीं समझा।