पसमन्दों की राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए लोक प्रिय समता पार्टी का जन सम्पर्क अभियान - Newslollipop

पसमन्दों की राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए लोक प्रिय समता पार्टी का जन सम्पर्क अभियान

4ee61e2e-d8e9-4b5d-a03e-6c0fb85dc498

MANOJ KUMAR.

गया। खुद को और पसमंदा समाज को प्रदेश की सियासत में हिस्सेदारी की मांग को लेकर लोकप्रिय समता पार्टी की ओर से जन संपर्क सह संकल्प यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा का शुभारंभ शहर के टावर चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। यह यात्रा मगध क्षेत्र के 5 जिलों में जाएगी। यात्रा के दौरान पसमन्दों को वह जागरूक करेगी और राजीनीतिक हिस्सेदारी के लिए सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय सन्गठन प्रभारी सह प्रदेश अध्यक्ष धीरू शर्मा ने बताया कि हमारी पार्टी पसमन्दों को एकजुट करने के लिए निकली है। ताकि उन्हें उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी लोकप्रिय समता पार्टी के बैनर तले प्रदेश सरकार में मिल सके। इसके लिए पार्टी ने तय किया है कि इसकी शुरुआत मगध के 5 जिलों से की जाए। उसी निर्णय के तहत शनिवार को जनसंपर्क और संकल्प यात्रा निकाली गई है। यह यात्रा लागातर 5 जिलों में चलेगी। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों के पसमन्दों समाज के लोगों से सम्पर्क किया जाएगा और उन्हें पार्टी से जोड़कर राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए संघर्ष किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य है कि समाज के वंचित वर्ग को उसका हक मिले। वह भी मुख्यधारा में आएं और देश के विकास में अहम योगदान दें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार से प्रदेश के तीन लाल बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह, अब्दुल कयूम अंसारी और राम विलास पासवान को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग करती है। इस मौके पर वसीम अंसारी के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।.